भिलाई स्टील प्लांट: सेहत से घिनौना मज़ाक : सूअर चाट रहे थाली-प्लेट, आप करते हैं उसी में नाश्ता
भिलाई स्टील प्लांट: सेहत से घिनौना मज़ाक, सूअर चाट रहे थाली-प्लेट, आप करते हैं उसी में नाश्ता
फोटो टीएंडडी लोको डिपो स्थित कैंटीन की है। कैंटीन का अच्छा नाम है और दूर-दूर से कर्मी इस कैंटीन में नाश्ता करने आते हैं।

सीजी लाइव 24न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड-सैल) के भिलाई स्टील प्लांट (भिलाई स्टील प्लांट) से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो रोंगटे खड़े कर दे। जिस थाली-प्लेट में आप प्लांट के अंदर नाश्ता करते हैं, उसे पहले सूअर चाटते हैं। खुलेआम घूम रहे सूअरों पर कोई लगाम नहीं है। कैंटीन के वाशिंग प्लेटफॉर्म पर रखे बर्तनों को सूअर चाट रहे हैं।

इसी बर्तनों का इस्तेमाल आपको नाश्ता परोसने में किया जा रहा है। तस्वीर देखने के बाद अब आप खुद अंदाजा लगा लीजिए कि किस तरह घिनौना मज़ाक आपकी सेहत के साथ किया जा रहा है। यह तस्वीर भिलाई स्टील प्लांट (भिलाई स्टील प्लांट) के एक जागरुक कर्मचारी ने खुद खींची है।

विश्वास पात्र कर्मचारी ने जब सूअरों को थाली चाटते देखा तो खुद को रोक नहीं सका। उद्देश्य किसी की भावना को भड़काना नहीं, बल्कि व्यवस्था बेहतर करने की है। सूअरों को प्लांट से बाहर कराने और सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकना है। प्लांट के अंदर जहां-तहां गाय, सांड, कुत्ते आपको टहलते नज़र आते हैं। अब सूअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

फोटो टीएंडडी लोको डिपो स्थित कैंटीन की है। कर्मचारियों के बीच इस कैंटीन का अच्छा नाम है और दूर-दूर से कर्मी इस कैंटीन में नाश्ता करने आते हैं। लेकिन कैंटीन के वाशिंग प्लेटफार्म पर सूअर की मौजूदगी बता रही है कि संयंत्र प्रबंधन संयंत्र के भीतर कर्मियों के स्वास्थ को लेकर कितना जागरूक रहता है। 5-एस और हाउस कीपिंग का दम भरने वाला कार्मिक विभाग खुले में विचरण कर रहे सूअर की मौजूदगी को नहीं रोक पा रहा है।
विज्ञापन