: Elections 2024: झारखंड-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, तारीखों का हुआ एलान; पढ़ें पूरी जानकारी
Tue, Oct 15, 2024
Elections 2024: झारखंड-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, तारीखों का हुआ एलान; पढ़ें पूरी जानकारी
cglive24 news
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान होंगे जबकि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। विधानसभा के साथ बिहार यूपी समेत 15 राज्यों में उपचुनावों की भी तिथि जारी की गई। चुनावों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
cglive24 news
प्रकाश डाला गया
https://youtu.be/VKyGbjVf5qo?si=3Kl8OOv8mar6ytKm
1. झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में होंगे मतदान
2. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान, 23 को आएंगे नतीजे
3. झारखंड में 2.6 करोड़ तो महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता
4. फेक नेरेटिव गढ़ने वाले रेड लाइन पार करने से बचें: चुनाव आयुक्त
cglive24 newsझारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव आखिरकार मंगलवार को घोषित हो गए। झारखंड में दो चरणों में 13 व 20 नवंबर को जबकि महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
विधानसभा चुनाव 2024
महाराष्ट्र
झारखण्ड
कुल सीट मतदान
288 20 नवंबर
81 13 और 20 नवंबर
मतगणना : 23 नवंबर
झारखंड चुनाव 2024
झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला सुरक्षा कारणों से नक्सल गतिविधियों को देखते हुए लिया गया है। इस दौरान झारखंड में करीब 2.6 करोड़ व महाराष्ट्र में करीब 9.63 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वैसे भी झारखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 तक और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक ही है।
उत्तर प्रदेश सहित 15 राज्यों में उपचुनाव
उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और पश्चिम बंगाल बशीरहाट विधानसभा सीटों को छोड़कर निर्वाचन आयोग ने देश के 15 राज्यों की रिक्त हुई 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है। इनमें वायनाड लोकसभा की भी सीट शामिल है, जो राहुल गांधी के छोड़ने के बाद रिक्त हुई थी।