:
Mon, Aug 21, 2023
* शराब का अवैध परिवहन करते 03 नशे के कारोबारी पुलिस के हत्थे चढे़ ।*
* अवैध शराब विक्रय करने ले जा रहे थे मोटर सायकल में।*
* आरोपियों के कब्जे से 30 पौव्वा देषी मशाला एवं 20 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त।*
* 03 आरोपी गिरफ्तार।*
* एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना पुरानी भिलाई की संयुक्त कार्यवाही।*जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ सिन्हा (भा.पु.़से.) के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देष प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, श्री आशीष बन्छोर एवं उप पुलिस अधीक्षक, (क्राईम) श्री राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी ए.सी.सी.यू निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। विशेष सूत्रों से पता चला कि 03 व्यक्ति एक मोटर सायकल में एक काले रंग के बैग में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर पुरैना से सिरसा कला की ओर जा रहे है कि सूचना पर टीम द्वारा पुरैना चौक के पास उक्त मोटर सायकल सवार तीनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अपना नाम शिव प्रसाद चंद्राकर, धनेष कुमार व रामू यादव निवासी सिरसा कला भिलाई-03 का होना गॉव में ब्रिक्री करने के लिये अवैध शराब परिवहन कर ले जाना बताये। आरोपियों के कब्जे से काले रंग के बैग में रखा कुल 30 पौव्वा देशी मशाला शराब तथा 20 पौव्वा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML भरा हुआ कुल शराब 09 बल्क लीटर कीमती तकरीबन 4900/- रूपये का मिला जिसके संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मौके पर उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG.07/LX/8522 कीमती तकरीबन 20,000/- रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई अग्रिम कार्यवाही थाना पुरानी भिलाई से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर. सत्येन्द्र मढरिया, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, रिन्कू सोनी, अमित दुबे, भावेश पटेल, डी प्रकाश, गुनीत कुमार एवं थाना पुरानी भिलाई से सउनि सुभाष साहू, प्र.आर. राजेश तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही।आरोपी:-
1. षिव प्रसाद चंद्राकर पिता अर्जुन सिंह उम्र 40 साल, साकिन ग्राम सिरसा कला, थाना पुरानी भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़
2. धनेष कुमार चंद्राकर पिता द्वारिका प्रसाद उम्र 35 साल, साकिन ग्राम सिरसा कला, थाना पुरानी भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़
3. रामू यादव पिता बल्ला यादव उम्र 38 साल, साकिन ग्राम सिरसा कला, थाना पुरानी भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ
: युवाओं से चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई समाजसेवी डॉ. संगीता शाह
Mon, Aug 21, 2023
भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा में युवाओ से चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकडो की संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी और सिम्पलेक्स कास्टिंग की एमडी डॉक्टर संगीता शाह शामिल हुई।संगीता शाह ने कहा की तलवार की धारों पर इतिहास हमारा लिखता है। जिस ओर युवा चलती है उस ओर जमाना चलता है। युवा हमारे समाज की रीड हैं। उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें उनकी बातों को सुनना चाहिए, उनके सपनों को समझना चाहिए। उन्हें सही दिशा में जाने प्रेरित करना चाहिए।इसी तरह से हम एक मजबूत और समृद्ध भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अमित सिंह, श्याम जायसवाल, अभिषेक शर्मा, अनीश अग्रवाल, अभिषेक भगत, बुज्जी राव, आनन्द सिंह, सुर्या तिवारी, मोहित गहलोत, विपीन चौधरी, शुभम चौहान, रिशु सिंह, चन्दन साव मौजूद थे।
Cglive24 News
: सेक्टर 7 में प्रगति यात्रा का दूसरा दिन, माताओं ने तिलक लगाकर किया विधायक का स्वागत
Mon, Aug 21, 2023
दुर्ग-भिलाईफीचर्ड
सेक्टर 7 में प्रगति यात्रा का दूसरा दिन, माताओं ने तिलक लगाकर किया विधायक का स्वागत
Avatar
Amit P Soni
08/20/2023
0 53
सेक्टर 7 में प्रगति यात्रा का दूसरा दिन, माताओं ने तिलक लगाकर किया विधायक का स्वागत
भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने प्रगति यात्रा के दूसरे दिन रविवार को सेक्टर 7 में लोगों के साथ 15 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस दौरान 85 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। विधायक ने महाराणा प्रताप भवन के पास चाय होटल में लोगों के साथ बैठकर चाय पी और लोगों के साथ प्रगति यात्रा शुरू किया और प्रत्येक गली मोहल्ला से होते हुए लोगों से मिलते गए और विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कई सौगात भी दी।पूरे सेक्टर 7 का दौरा करते हुए पैदल पैदल विधायक देवेंद्र यादव रसियन काम्प्लेक्स पहुंचे। जैसे ही विधायक देवेंद्र पहुंचे उससे पहले ही क्षेत्र के लोग गेट पर उनके स्वागत की तैयारी कर रखे थे। कॉलोनी की महिलाओं विधायक देवेंद्र यादव को माला पहनकर और तिलक लगाकर विजय भवः का आशीर्वाद दिया। क्ष्रेत्र के वरिष्ठ जनों ने भी स्वागत किया और उन्हें कालोनी में ले गए। जहाँ लोगों ने पहले से ही कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। माताओं ने विधायक के लिए स्वागत गीत गाये और कहा कि आप नेता नहीं हमारे बेटा हो। आप को देख के बहुत खुशी होती है। माताओं ने विधायक से कहा कि इस बार जल्दी जा रहे हो पर जल्द आना और सब साथ मे खाना खाएंगे। रशियन कॉम्प्लेक्स की माताओं ने विधायक के समक्ष कुछ मांग रखी।
इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा पहले यहां कभी कोई काम नहीं हुआ था,लेकिन हमने शुरुआत की । पेवर ब्लॉक लगाने से कम से कम काम तो शुरू हुआ। उम्मीद जगी की कोई तो कोई काम किया। कोई तो सोंचा। मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। सब को बिजली बिल का लाभ मिलेगा। लीज डीड की योजना का लाभ। ओपन जिम बनाएंगे। बच्चो के लिए बस स्टॉप बनाएगे। सफाई भी करवाएगे। लाइट की व्यवस्था की है मंगवा लिए है जल्द ही लग जायेगी।आज 15 किलोमीटर पैदल यात्रा किए विधायक भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार लोगों से मिल रहे हैं उनके संपर्क में हैं और घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं। वे भिलाई ही नहीं बल्कि प्रदेश के पहले ऐसे विधायक हैं , जो विधायक बनने के बाद से लेकर लगातार अलग-अलग आयोजन के माध्यम से लोगों के घर घर पहुंचकर उनके समस्याओं को जानने और उसका निदान करने की लगातार कोशिश में जुटे हुए हैं। पहले भी वे भेंट मुलाकात के माध्यम से लोगों के घर घर जाकर मिले थे और अभी प्रगति यात्रा की शुरुआत उन्होंने की है। आज यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने सेक्टर सेवन के सभी दिल्ली और घर तक पहुंचे दिन भर में कुल 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। जबकि यात्रा के पहले भी वह सेक्टर 9 कि वार्ड में 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा किए थे। इस प्रगति यात्रा के दौरान वे 251 किलोमीटर से पदयात्रा पूरे भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में करने वाले हैं। विधायक श्री यादव जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी को समाप्त कर दिए।बड़े बुजुर्गों का मिल रहा आशीर्वाद इस प्रगति यात्रा में सैकड़ो की संख्या में वार्ड के लोग शामिल हो रहे हैं आज जब सेक्टर 7 यात्रा की शुरुआत की गई तब लोग अपने घर से बाहर निकाल कर विधायक के अंदर यादव का उसको माला से स्वागत किया उनकी आरती उतारी और तिलक लगाकर उनका भव्य स्वागत किए। इस दौरान विधायक श्री यादव ने वरिष्ठ नागरिकों व माताओं के चरण छूकर प्रणाम किए। लोगों ने विधायक को दिल से आशीर्वाद दिए। हर घर- परिवार के बड़े बुजुर्ग विधायक देवेंद्र यादव को आशीर्वाद दे रहे हैं। युवाओं में भी काफी क्रेज है। युवाओं ने भी जोरदार स्वागत किया और वे भी विधायक के साथ पैदल यात्रा में कदम से कदम मिलाकर साथ चले।
साहू समाज की वर्षो पुरानी मांग पूरी
यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने साहू समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया। सालों से साहू समाज के लोग अपने सामाजिक आयोजनों के लिए एक भवन की मांग कर रहे थे, लेकिन कभी किसी नेता ने उनकी एक मदद नहीं की। फिर वे विधायक से अपनी बात रखी। विधायक ने तत्काल पहल की और साहू समाज के लिए सेक्टर सेवन में एक भव्य सर्व सुविधा युक्त डोम शेड के निर्माण की घोषणा की। घोषणा के साथ ही विकास कार्य भी शुरू करवा दियए है। यहाँ डोमशेड में दो कमरे भी बनाये जायेगे। निर्माण कार्य से समाज में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल है। आज जब सेक्टर 7 में प्रगति यात्रा की गई तब साहू समाज के लोग विधायक के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। तब क्षेत्र के लोगों ने डोम शेड की साइज और बढ़ाने की मांग की जिसे भी विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल आश्वासन दिया और बढ़ाने की घोषणा की।प्रगति यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 7 के लोगों को 85 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें कोई विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया और विकास कार्य जो पूर्ण हो चुके हैं, उनका विधायक ने जनता के हाथों से लोकार्पण भी करवाया। विधि विधान के साथ वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ विधायक देवेंद्र यादव ने भूमि पूजन किया और विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को दिए। साथ ही जो विकास कार्य कंप्लीट हो चुके हैं उनके फीता काटकर लोकार्पण किया गया। क्षेत्र के नागरिकों को विकास कार्य के लिए बधाई दी। इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि यही मेरा काम है और आप लोगों की सेवा क्षेत्र का विकास भिलाई की भलाई यही मेरा धर्म है, यही मेरा कर्तव्य। जिसे मैं ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। मुझे भिलाई की जनता ने हमेशा अपने बेटे और छोटे भाई की तरह प्यार दिया है और इसीलिए मैं भी अपना धर्म और कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से निभा रहा हूं।
इन विकास कार्यों की दी सौगात
महाराणा प्रताप भवन में पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। इसका भूमि पूजन किया गया।
रेलवे बस्ती में एक पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा।
रेलवे बस्ती में मंदिर के पास पेवर ब्लॉक और सीमेंटकरण किया जाएगा।
सेक्टर 7 तालाब में शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
सड़क 9 में सेड का निर्माण किया जाएगा।
सेक्टर 7 में नाली और पुलिया का निर्माण कार्य किया जाएगा।
सड़क 24 में गणेश मंच का निर्माण किया जाएगा।
Cglive24 News