: कांग्रेस का ऐतिहासिक रूप से सबसे कम सीटों पर लड़ना रणनीति है या कुछ और
Wed, Apr 24, 2024
वह 2009 का लोकसभा चुनाव था. उसमें आख़िरी बार कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया था. उस चुनाव में कांग्रेस ने 440 उम्मीदवार खड़े किए थे. इनमें से 209 सीटों पर उसे जीत मिली थी.उसका यह प्रदर्शन लोकसभा में बहुमत के लिए ज़रूरी आंकड़े से कम था. इसलिए संयुक्त जनतांत्रिक गठबंधन (यूपीए) की सरकार दोबारा बनी.इससे पहले 2004 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ़ 145 सीटें ही मिलीं थीं, जबकि उसने 417 सीटों पर चुनाव लड़ा था. कांग्रेस ने सबसे ज़्यादा 529 सीटों पर चुनाव 1996 में लड़ा था.18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान शुक्रवार को हो चुका है. इस बार कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है.कांग्रेस अब तक 301 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है और उसके 300 से 320 सीटों पर ही चुनाव लड़ने की संभावना है. यह 1951 से लेकर अब तक के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि कांग्रेस इतनी कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी
कांग्रेस ने 2014 के चुनाव में 464 उम्मीदवार उतारे थे, वहीं 2019 के चुनाव में उसने 421 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे. साल 2019 में उसे 421 सीटों में से केवल 52 पर ही जीत मिली थी.
इस समय कैसी है कांग्रेस की हालत
ऐसे में कांग्रेस की इस स्थिति पर कई सवाल उठने लाज़मी हैं. राजनीतिक गलियारों में इस पर ख़ूब चर्चा भी हो रही है कि सबसे पुराने राष्ट्रीय दल कांग्रेस को ऐसा क्यों करना पड़ा.जानकार बताते हैं कि पिछले 10 साल में कांग्रेस का संगठन पूरी तरह से चरमरा गया है. यह स्थिति उसी तरफ़ इशारा करती है.
[caption id="attachment_6693" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]लंबे समय से कांग्रेस पर नज़र रखने वाले लेखक और राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई ने बीबीसी से कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है.
[caption id="attachment_6692" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]उन्होंने कहा, ''इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समझ में आने लगा था कि वो सिर्फ़ अपने बूते भारतीय जनता पार्टी और ख़ासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोहा लेने की स्थिति में नहीं है. इसलिए उसने क्षेत्रीय दलों पर ज़्यादा भरोसा किया. इसे एक तरह से ऐसे भी कहा जा सकता है कि उसने त्याग की भावना से ऐसा किया है.''
किदवई कहते हैं कि बीजेपी और एनडीए को सीमित करने के लिए क्षेत्रीय दलों का सहारा लेने के सिवा कांग्रेस के पास कोई विकल्प नहीं था.
[caption id="attachment_6707" align="alignnone" width="284"]
Oplus_131072[/caption]वो मानते हैं कि 'इस बार कांग्रेस ने अपनी जीत का लक्ष्य भी कम ही रखा हुआ है. वो आधे की भी आधी सीटें जीत पाए तो वो संगठन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी.'लेकिन कांग्रेस का क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कितना मज़बूत होगा, यह तो समय ही तय करेगा.
[caption id="attachment_6691" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]रशीद किदवई कहते हैं, ''कांग्रेस ने गठबंधन तो कर लिया है मगर उसके साथ आने वाले दल अपने अलग-अलग घोषणापत्र लेकर आए हैं. उन दलों ने कांग्रेस के घोषणापत्र को पूरी तरह से आत्मसात नहीं किया है. इसलिए कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को कितना चुनावी लाभ मिल पाएगा ये तो नतीजे ही बताएंगे. कांग्रेस के घोषणापत्र को इण्डिया गठबंधन का साझा घोषणापत्र होना चाहिए था. यहां भी कांग्रेस चूक गई.''कितनी सीटों पर लड़ाई में हैं क्षेत्रीय दल
जानकार कहते हैं कि लोकसभा की कुल 543 सीटों में से लगभग 200 ऐसी सीटें हैं, जिन पर भारतीय जनता पार्टी का क्षेत्रीय दलों से सीधा चुनावी संघर्ष है. इस मायने में भी कांग्रेस के पास इससे बेहतर विकल्प उपलब्ध नहीं था.वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह कहते हैं कि सांगठनिक रूप से कांग्रेस का जो हाल हो चुका है, यानी जिस तरह पिछले पांच साल में संगठन के बड़े और छोटे नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन एक-एक कर थामा है, वैसी परिस्थिति में कांग्रेस के सामने सिर्फ़ यही एक विकल्प बचा हुआ था.
एनके सिंह अभी विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बागडोगरा एयरपोर्ट से फोन पर कहा कि सांगठनिक रूप से कांग्रेस इस स्थिति में पहुंच गई है, जहां उसे योग्य उम्मीदवारों का भी अभाव होने लगा है.उनका कहना था, ''कांग्रेस के पास तो मौजूदा हालात में सभी सीटों पर लड़ाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं नज़र आ रहे हैं. ऐसे में यही एक विकल्प उसके सामने था कि वो क्षेत्रीय दलों का ही समर्थन करे और उनसे समर्थन ले.''इस क्रम में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु में ज़्यादा से ज़्यादा सीटें गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय दलों को दे दीं. इसमें अकेले उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु में कुल 201 सीटें हैं. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 20 या उससे कम सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी.उसी तरह वो महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 17 पर ही चुनाव लड़ेगी जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना 21 पर और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस 10 पर लड़ रही है.
: विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2024 धरती की रक्षा
Tue, Apr 23, 2024
विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2024 धरती की रक्षा के लिए हर किसी को भेजें जागरूकता का संदेश प्रेरित करें पर्यावरण प्रकृति प्रेमी समाजसेवी प्रशांत कुमार क्षीरसागर विश्व को हरा-भरा प्रकृति को सुंदर रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है आज यानी हर साल पृथ्वी दिवस दिन मनाया जाता है 22 अप्रैल आज वैश्विक तापमान निरंतर बढ़ रहा है मानव जीवन बचाने के लिए पंछी का जीवन बचाने के लिए इस दिन को याद दिलाने के लिए हम सब 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है 54 वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस किस दिन को मदर अर्थ डे के नाम से भी जाना जाता है पर्यावरण प्रकृति प्रेमी प्रशांत कुमार क्षीरसागर अपने विचार साझा इस वर्ष की थीम 2024 के बारे में बताया लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना है सभी लोगों को जागरूकता प्रचार प्रसार के माध्यम से प्रेरित करना है थीम के माध्यम से 2040 तक प्लास्टिक मुक्त एवं इस्तेमाल में 60% प्रतिशत गिरावट आ सके शुद्ध हवा जल पर्यावरण को हरा भरा रखने का हम सबको संकल्प लेना चाहिए अपने जीवन में काम से कम पांच वृक्ष लगाना चाहिएEarth Day 2024: पृथ्वी को बचाने के लिए आज से ही करें कोशिशें, इन आदतों को बना लें अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा
Cglive24 NEWS
इस साल, Earth Day 2024 की थीम 'Planet vs Plastic' है. इस विषय के साथ, सभी का लक्ष्य प्लास्टिक पर निर्भरता को कम करना और पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त बनाना है. हालांकि, इसके लिए आपको लगातार सही दिशा में कदम उठाने होंगे.पृथ्वी दिवस (Earth Day), या अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस (International Mother Earth Day), जागरूकता फैलाने और
[caption id="attachment_6707" align="alignnone" width="284"]
Oplus_131072[/caption]
Cglive24 NEWSपर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को एक साथ लाने के उद्देश्य से दुनिया भर में मनाया जाता है. यह हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है और पहली बार 1970 में मनाया गया था, जब सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने बिगड़ती पर्यावरणीय
[caption id="attachment_6693" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]
Cglive24 NEWSस्थितियों के बारे में चिंता जताई थी. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी धरती को जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण स्तर और जैव विविधता के नुकसान जैसे मुद्दों से लड़ने के लिए हमारी जरूरत है. आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में जिन्हें अपनाकर आप पृथ्वी के संक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं. सस्टेनेबल भविष्य के लिए करें ये काम:
[caption id="attachment_6691" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]
Cglive24 NEWS [caption id="attachment_6692" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]
Cglive24 NEWS
पेड़ लगाओ
रिड्यूस, रियूज और रिसायकल
जल के प्रति समझदार बनें
प्लास्टिक त्यागें
पैदल चलें, बाइक या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें सस्टेनेबल फूड प्रोडक्ट्स खाएं खाद बनाने का प्रयास करें
ऊर्जा संरक्षण
Cglive24 NEWS
: मिसिज इंडिया 2024 पहली रनर अप वोगस्टार डॉक्टर सुरप्रीत चोपड़ा।*
Tue, Apr 23, 2024
*मिसिज इंडिया 2024 पहली रनर अप वोगस्टार डॉक्टर सुरप्रीत चोपड़ा।*डॉ सुरप्रीत चोपड़ा जिन्होंने न केवल भिलाई बल्कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ में चिकित्सा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए है, और आगे भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने का प्रमाण भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में voguestar 2024[caption id="attachment_6798" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
Cglive24 NEWS
[video width="1080" height="1362" mp4="https://cglive24.in/storage/2024/04/VN20240422_185351.mp4"][/video]
Cglive24 NEWS
जयपुर में देशभर से 1700 टैलेंटेड महिलाओं ने पार्टिसिपेशन किया था जिसमें 170 महिलाओं का फायनल में चयन हुआ।जहां इन महिलाओं से इनके फील्ड के साथ-साथ लाइफ की भी परिस्थितियों से यह कैसे सामना करेगी से लेकर सवाल पूछे गए। जहां डॉक्टर सुरप्रीत चोपड़ा ने भी इस टैलेंट शो
[caption id="attachment_6707" align="alignnone" width="284"]
Oplus_131072[/caption] cglive24 NEWSका हिस्सा रही और "मिसिज इंडिया 2024 पहली रनर अप वोगस्टार" का खिताब हासिल किया। सीजी न्यूज लाइव 24 डॉ सुरप्रीत चोपड़ा के आने वाले नए प्रोजेक्ट्स एवं भविष्य के लिए निर्धारित विभिन्न विषयों के लिए उन्हें ढेर सारी बधाई देता है।
[caption id="attachment_6693" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]
Cglive24 NEWS
[caption id="attachment_6692" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]
Cglive24 NEWS
[caption id="attachment_6691" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]
Cglive24 NEWS