: मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम : सीएम साय बोले- एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर पर होगी कार्रवाई
Wed, Sep 18, 2024
मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम
cglive24 news: सीएम साय बोले- एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर पर होगी कार्रवाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि, हम प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों का हमने पांव धोकर स्वागत किया है। पीएम आवास की स्वीकृति के लिए आप सभी को बधाई। आप सभी की तरफ से मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आज जिन हितग्राहियों का गृह प्रवेश हो रहा है उन्हें भी बहुत बहुत-बधाई।
पूरे देश में 32 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। उनमें से लगभग 30 फीसदी आवास हमें मिले हैं ये राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने सबसे पहला काम 18 लाख पीएम आवास योजन योजना की स्वीकृति दी थी। आज प्रधानमंत्री नरेन् मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त का अंतरण कर दिया है।
गड़बड़ी हुई तो कलेक्टर पर होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री ने कहा कि, आवासहीनों के मकान का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि, इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम आवास योजना में एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर पर कार्रवाई होगी।
स्वच्छता को अपनी आदत बनाइए- सीएम साय
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर कहा कि, हमें साफ-सफाई का भी ध्यान रखना है। हमें स्कूल और अस्पताल को भी साफ रखना है। उन्होंने कहा कि, स्वच्छता को अपनी आदत बनाइए।
[caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
[caption id="attachment_7275" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
: आतिशी: केजरीवाल सरकार में मंत्री पद न मिलने से दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने तक
Tue, Sep 17, 2024
आतिशी: केजरीवाल सरकार में मंत्री पद न मिलने से दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने तक
cglive24 news
आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. इस बारे में आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी दी.
cglive24 news
सीएम चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा, ''जब तक मैं सीएम हूं, मेरा एक ही मकसद है कि अरविंद केजरीवाल को दोबारा सीएम बनाना है. साथ ही मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा करने की कोशिश करुंगी. मैं अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में काम करुंगी.''
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े पर आतिशी ने कहा, “मुझे इस बात का दुख भी है कि आज अरविंद केजरीवाल इस्तीफ़ा दे रहे हैं. मैं आज दिल्ली की दो करोड़ जनता की तरफ़ से यही कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है.”
इससे पहले गोपाल राय ने कहा कि आतिशी मुश्किल हालात में दिल्ली की सीएम बन रही हैं
गोपाल राय ने आरोप लगाया, ''बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को तोड़ने और सरकार को गिराने की कोशिश की. लेकिन हमने उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया.''.
cglive24 news[caption id="attachment_7764" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption][caption id="attachment_7765" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption][caption id="attachment_7763" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]
[caption id="attachment_6952" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]