BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने समस्त यातायात जोन प्रभारियों की मीटिंग लेकर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Admin Sat, May 6, 2023

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 4 माह में 256 शराब पीकर वाहन चालन करने वाले एवं 22 मालवाहक में सवारी ले जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई… भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा मालवाहक वाहनों में सवारी बराती एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के परिपालन में यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर के द्वारा समस्त यातायात जोन प्रभारी एवं यातायात अधिकारियों की मीटिंग लेकर ऐसे वाहन चालकों पर कार्यवाही करने कहा गया साथ ही उन वाहन चालकों के लाइसेंस भी निलंबित करने निर्देशित किया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत दिनों ऐसे ही एक मालवाहक वाहन पर कार्यवाही करते हुए बारातियों को उतारकर दूसरे वाहन से भेजा गया था एवं एक दिन पूर्व ही नेशनल हाईवे में मालवाहक वाहन में सवारी ले जाते 10 डीजे वाहनो पर सरप्राइज चेकिंग कर कार्यवाही की गई थी। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्रतिदिन रात्रि के समय शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सरप्राइज चेकिंग कर वाहन जप्त करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला न्यायालय भेजा जा रहा है जिस पर न्यायाधीश द्वारा प्रत्येक वाहन चालक के ऊपर 10 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया जा रहा है यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 4 माह में 256 प्रकरण न्यायालय में भेजा गया है एवं शहर से लगे देहात क्षेत्रों में भी ऐसे वाहन चालक जो मालवाहक गाड़ी में सवारी या बराती ले जा रहे हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी। अपील – यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती हैँ की माल वाहक वाहन में यात्रा ना करे यह खरतनाक है यदि कोई वाहन चालक ऐसे कार्य कर रहा है तो उनका फोटो या वीडियो वाहन नंबर के साथ यातायात हेल्पलाइन नंबर 94791 92029 पर आवश्यक रूप से भेजें जिस पर यातायात पुलिस द्वारा उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें