BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भिलाई में खेल प्रेमियों को आईपीएल मैच का लाइव स्क्रीनिंग देखने के लिए कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा, ये उनके लिए बिलकुल मुफ्त है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

Admin Wed, May 10, 2023

BHILAI. भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक त्योहार माना जाता है. बीसीसीआई क्रिकेट फैंस के इसी खेल प्रेम को देखते हुए भारत के कई शहरों में आईपीएल के कुछ मैचों को बिलकुल मुफ्त में लाइव स्क्रीनिंग के जरिए दिखाती है. इस बार भी भिलाई के दिव्यांग क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-5 में TATA IPL FAN PARK 2023 का आयोजन भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 13 और 14 मई को दोपहर 01:30 बजे से किया जा रहा है. चूँकि शनिवार और रविवार को आईपीएल के एक दिन में 2-2 मैच होते हैं इसलिए भिलाई के खेल प्रेमी कूल 4 मैचों का लुत्फ़ उठा सकेंगे। इन मैचों की होगी लाइव स्क्रीनिंग 13 मई यानि शनिवार को पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। तो वहीं दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। और 14 मई यानि रविवार को पहला मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। इसके बाद दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जायेगा। भिलाई के दिव्यांग ग्राउंड में सभी खेल प्रेमी इन चारों मैच का आनंद उठा पाएंगे। प्रोग्राम इसलिए रहेगा ख़ास भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश शाह ने बताया कि क्रिकेट मैच के दौरान हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दिव्यांग ग्राऊंड में उपस्थित होकर 32ft x 18ft के बड़े स्क्रीन में लाइव मैच देखने का एक साथ लुत्फ़ उठा सकेंगे। पिछले बार 2019 में ग्राऊंड का माहौल दर्शकों के जोश से हू-ब-हू स्टेडियम की तरह बन गया था और एक साथ 7000 खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद उठाया था। इस बार इससे ज्यादा अच्छा माहौल दिख सकता है क्यूंकि कोरोना के बाद लगभग 3 साल बाद एक साथ सभी लोग मिलकर लाइव आईपीएल भिलाई में देखेंगे। भिलाई में खेल प्रेमियों को आईपीएल मैच का लाइव स्क्रीनिंग देखने के लिए कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा, ये उनके लिए बिलकुल मुफ्त है। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जो भी दर्शक मैच देखने आएंगे उनके लिए पीने का पानी और शौचालय की भी व्यवस्था की जा रही है। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें