: CRIME NEWS- शादी समारोह में कुछ पल के लिए गुल हुई लाइट, युवक ने चाकू मारकर कर दी गजेंद्र की हत्या, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
Admin Mon, May 8, 2023
भिलाई । नंदिनी के ग्राम पोटिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। एक शादी समारोह के दौरान आरोपी और मृत हुए युवक की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान कुछ देर के लिए लाइट बंद हुई। लाइट बंद होते ही आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीड़ित पर चाकू से वार दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फरार आरोपी को नंदिनी पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
नंदिनी पुलिस के मुताबिक पोटिया निवासी गजेंद्र यादव और आरोपी दुलामनी साहू के बीच पुराना विवाद था। पूर्व में भी उनके बीच कई बार विवाद और मारपीट की घटना हो चुकी है। रविवार की रात को पोटिया में ही एक घर में शादी थी। उन दोनों की मुलाकात उसी शादी समारोह में हुई। आरोपी दुलामनी साहू अपने साथ चाकू लेकर वहां पहुंचा था। शादी समारोह के दौरान ही कुछ देर के लिए लाइट बंद हुई तो आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर गजेंद्र पर चाकू से वार कर दिया।
चाकूबाजी में गंजेद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी दुलामनी साहू मौके से फरार हो गया। वहां उपस्थित लोगों ने गजेंद्र यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Cglive24 News
विज्ञापन