BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: सुने मकान में नकबजनी के मामले में 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार 3 फरार , आलाजरब, मोबाईल एवं बांग्लादेशी सीमकार्ड,पासपोर्ट,आधार कार्ड जप्त..पढ़िए पूरी खबर..

Admin Thu, May 4, 2023

भिलाई..स्मृतिनगर क्षेत्र के सुने मकान में घटित नकबजनी के मामले में 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार 3 फरार तथा1 का बांग्लादेशी पासपोर्ट जप्त, दूसरा निकाला घूसपैठिया । आरोपियों ने 1500 रुपए देकर फर्जी दस्तावेज से बना लिया था आधार कार्ड ।छ.ग. के दुर्ग-बिलासपुर के अलावा तकनीकी विश्लेषण के अनुसार खड़गपुर, भूवनेश्वर, सम्बलपुर, गोदिंया, मुबंई में दिये है घटना को अंजाम । पुलिस ने बताया कि भारत के अलावा 01 आरोपी यूरोप में भी घुसपैठ की कर चुका है कोशिश एवं लीबिया में काट चुका है ! कोलकाता के बरईपुर जिला पुलिस अधीक्षक और नरेन्द्रपुर थाने का मिला भरपुर सहयोग । आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि 7 अप्रैल को प्रार्थी सौरभ जैन निवासी स्मृतिनगर ने चौकी स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई की 6अप्रैल को दोपहर 14 बजे के करीब अपनी पत्नि को अपने ससुराल छोड़ने कादंबरी नगर घर में ताला बंद करके गये हुये थे। रात्री 11 बजे घर वापस आकर देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति बेडरूम का ग्रील खोलकर आलमारी का लॉक तोड़कर आलमारी मे रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया है एसपी ने बताया कि एक टीम गठित कर आसपास के मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर तकनीकी साक्ष्य जुटाये गये। तकनीकी आधार पर चोरी करने वाला गिरोह बांग्लादेश का होना पाया गया, जिनकी उपस्थिति वर्तमान में पश्चिम बंगाल के नरेन्द्रपुर थाना क्षेत्रांर्गत सुनिश्चित हुई, जिससे 01 विशेष टीम को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया । टीम द्वारा पश्चिम बंगाल के नरेन्द्रपुर थाना क्षेत्रांर्गत घूम-घूम कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, विशेष सूत्र से पता चला कि थाना नरेन्द्रपुर के काली बाजार क्षेत्र मे विगत 15 दिनों से किराये का मकान लेकर रहे हैं। जिसे थाना नरेन्द्रपुर पुलिस की सहायता से रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। घटना के संबंध में आरोपियों को थाना नरेन्द्रपुर लाकर पूछताछ किया गया, पूछताछ पर आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को अपने अन्य साथी रूकन, निषाद, संजीत के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किये, चोरी की हुई नगदी रकम लगभग 35 लाख रूपये को लेकर रूकन बांग्लादेश चला जाना बताया गया। घटना में प्रयुक्त आलाजरब, मोबाईल एवं बांग्लादेशी सीम कार्ड, पासपोर्ट, आधारकार्ड, नोटबंदी के समय चलित भारतीय नोट कुल 29500/- रूपये बरामद कर आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है ! जिन्हे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। लाइव पूछताछ में पकड़े गए आरोपी अल्ताफ ने एसपी को बताया कि 5000 हजारों रुपए देकर बॉर्डर तार काट के भारत के अंदर घुसते हैं l उन्होंने यह भी बताया कि इस गैंग में 16 लोगों की टीम है l आयोजित इस पत्रकार वार्ता के दौरानपुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय ध्रुव , उप पुलिस अधीक्षक ( सायबर) प्रभात कुमार , उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा मौजूद थे ! उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से निरीक्षक अर्जुन पटेल, सउनि राजेश पाण्डेय, चंद्रशेखर सोनी, प्र. आर. चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक रिंकू सोनी, अमित दूबे, पंकज चतुर्वेदी एवं चौकी स्मृतिनगर से उनि बलदाऊ चंद्राकर, आरक्षक संजीव ओझा, जयनारायण गोपाल लामा की उल्लेखनीय भूमिका रही। रमेश गुप्ता

विज्ञापन

जरूरी खबरें